Posts

Climate exchange

  हिमाचल प्रदेश में climate change नहीं , climate exchange का संकट हिमाचल प्रदेश को प्रायः c limate change का एक निष्कलंक शिकार मान लिया जाता है — पिघलते हिमनद , घटती हिमपात और बढ़ते भूस्खलन इसकी पहचान बनते जा रहे हैं। किंतु यह दृष्टि अधूरी है। वास्तव में हिमाचल आज climate change से अधिक climate exchange के संकट से जूझ रहा है — जहाँ विकास , पर्यटन और मैदानी क्षेत्रों की आवश्यकताओं की कीमत पहाड़ों और स्थानीय समुदायों को चुकानी पड़ रही है। हिमाचल की पर्वत श्रृंखलाएँ उत्तर भारत की जलवायु को संतुलित करती हैं। यहाँ के वन कार्बन को संचित करते हैं , हिमनद नदियों को जीवन देते हैं और पहाड़ मानसूनी वर्षा को अवशोषित करते हैं। इसके बदले राज्य को जलविद्युत परियोजनाएँ , सड़कें और पर्यटन से जुड़ा आर्थिक लाभ मिलता है। लेकिन यह exchange समान नहीं है। बाँधों से उत्पन्न बिजली दूरस्थ शहरों को रोशन करती है , जबकि स्थानीय लोगों को नदी तंत्र के विघटन और भूस्खलन के बढ़...